फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गेहूं खरीद के नाम पर कारोबारी महिला से जालसाज ने उड़ाए 56.10 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। कारोबारी महिला के खाते से साइबर जालसाज ने 56.10 लाख रुपये की मोटी रकम उड़ा दी हालांकि समय पर पुलिस को सूचना देने से रकम जालसाज तक नहीं पहुंच सकी। शुक्रवार को यह रकम महिला के खाते में वापस पहुंच गई।
विज्ञापन

ईसाई टोला निवासी उर्मिला तिवारी एक प्राइवेट विद्यालय में लेखाकार हैं। फरवरी महीने में उन्होंने अपने दामाद अभिषेक के साथ मिलकर पीतांबरा ट्रेडर्स नाम से एक ट्रेडिंग कंपनी शुरू की। फरवरी महीने में गेहूं खरीद के लिए गूगल से ट्रेडिंग कंपनी का नंबर खोजा। अभिषेक के मुताबिक जालसाज ने दिल्ली में अपनी कंपनी बताई। दोनों की गूगल मीट एवं फोन पर कई बार बात हुई। गेहूं डिलीवरी से पहले बैंक के माध्यम से एसबीएसएल फार्म भी तैयार कराया लेकिन, जालसाज ने ऑनलाइन माध्यम से गलत एग्रीमेंट तैयार करके उसकी कॉपी बैंक में लगा दी। बैंक में कॉपी लगते ही उर्मिला की कंपनी के खाते से 55.10 लाख रुपये निकल गए। जब उर्मिला ने कंपनी को फोन किया तब उसके सभी नंबर स्विच ऑफ मिले। परेशान होकर उर्मिला एवं अभिषेक साइबर सेल पहुंचे। डीआईजी जोगेंद्र कुमार ने मामले के खुलासे के लिए इंस्पेक्टर शिवशंकर सिंह, आरक्षी नरेश कुमार की टीम बना दी। पुलिस टीम ने जालसाज के खाते में पैसा पहुंचने से पहले ही मर्चेंट खाते को सीज करा दिया। इस वजह से जालसाज रकम नहीं निकाल सका। शुक्रवार को डीआईजी की मौजूदगी में यह रकम उर्मिला के खाते में वापस करा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें