झांसी। रविवार को रक्सा इलाके के एक सूखे कुएं में बैल गिर गया। बैल गिरने की सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद बैल को कुएं से बाहर निकाला।
ग्राम डेली स्थित हंसराज मार्डन पब्लिक स्कूल के पीछे सूखे कुएं में अचानक एक बैल गिर गया। बैल की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे। लेकिन गहराई अधिक होने के कारण बैल को निकालना आसान नहीं थी। सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों की मदद से बैल को सकुशल बाहर निकाला। इस मौके पर क्षेत्रीय वन अधिकारी परवेज शहजाद, वन दरोगा प्रद्युम्न भदौरिया, वन रक्षक मनोज श्रीवास आदि मौजूद रहे।