फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झांसी- मानिकपुर के बीच चली मंडल की पहली मेमू ट्रेन

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। झांसी मंडल में बृहस्पतिवार से पैसेंजर ट्रेनों को हटाकर मेमू (मेनलाइन इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट) ट्रेनों का परिचालन शुरू कर दिया गया। इसके तहत झांसी से मानिकपुर तक के लिए पहली ट्रेन शाम पांच बजकर 25 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर आठ से चलाई गई। पहले दिन इस ट्रेन से 302 यात्रियों ने झांसी से मानिकपुर के बीच विभिन्न स्टेशनों पर यात्रा की।
विज्ञापन

कानपुर सेंट्रल से चलकर पहली मेमू ट्रेन दिन में दो बजकर 35 मिनट पर प्लेटफार्म नंबर एक पर पहुंची। ट्रेन के पहुंचते ही स्टेशन डायरेक्टर नीरज भटनागर और स्टेशन मैनेजर एके सिंह आपरेटिंग कर्मचारियों के साथ प्लेटफार्म पर पहुंचे और कोचों का निरीक्षण किया। इसके बाद लोको पायलट शंटिंग लेकर वाशिंग लाइन पर ले गए जहां ट्रेन की सफाई की गई। इसके पश्चात ट्रेन साढ़े चार बजे प्लेटफार्म नंबर आठ पर खड़ी की गई। इसे 01815 अप मेमू ट्रेन बनाकर शाम पांच बजकर 25 मिनट पर झांसी से मानिकपुर के लिए रवाना किया गया। स्टेशन डायरेक्टर नीरज भटनागर ने बताया कि अब इस ट्रेन से अधिक से अधिक लोग यात्रा कर सकेंगे। इस कोच में लोगों की यात्रा आरामदायक रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें