फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एफडीए की टीम ने केवल दुग्ध भंडार और रसबहार स्वीट्स पर मारा छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा त्योहारों पर मिठाई की दुकानों, होटल एंड रेस्टोंरेंट सहित स्ट्रीट बैंडर पर कार्रवाई करते हुए खाद्य पदार्थों के नमूने लिए जा रहें हैं। इसी कड़ी में बुधवार को टीम ने सीपरी बाजार स्थित केवल दुग्ध एंड स्वीट्स भंडार एवं रसबहार स्वीट्स पर छापा मारा। यहां से खोया, डोडा बर्फी, छेना रसगुल्ला के नमूने लिए। साथ ही रखरखाव ठीक न होने के कारण तत्काल सुधार नोटिस जारी किए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है।
विज्ञापन


सहायक आयुक्त खाद्य पवन कुमार ने बताया कि लोगों को सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम द्वारा नमूने लिए जा रहे हैं। साथ ही फूड टेस्टिंग मोबाइल लैब वैन के माध्यम से सखी के हनुमान मंदिर क्षेत्र में प्रसाद वितरकों एवं खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। खाद्य तेलों की जांच कर तेल की शुद्धता के संबंध में जानकारी देते हुए मिलावटी और असुरक्षित खाद्य तेल के इस्तेमाल न करने हेतु जागरूक किया गया। इस मौके पर टीम के सदस्य सत्यम भारती, सुनील कुमार, झंकार सिंह समेत अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें