मोंठ। थाना मोंठ के ग्राम सेमरी में किसान बलबीर सिंह ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक किसान के पुत्र की सूचना पर मौके पर पहुंची मामले की जांच कर रही है।
मृतक किसान के पुत्र अर्जुन सिंह ने बताया कि वह अपनी मां रानी देवी को लेकर कस्बा मोंठ में बाजार करने गया था। शाम करीब 4:30 बजे जब वापस आया तो मकान का दरवाजा अंदर से बंद था। आवाज लगाने के बाद पिताजी ने दरवाजा नहीं खोला। पड़ोस में रह रहे एक रिश्तेदार भी आ गए और फिर सीढ़ी लगाकर मकान के अंदर देखा तो कमरे में एक बल्ली से उसके पिता बलवीर गले में रस्सी का फंदा लगाकर लटके हुए हैं। उन्हें अस्पताल लेकर गए, जहां पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। अतिरिक्त प्रभारी निरीक्षक कमल प्रताप सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद