फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आने वाली पीढ़ियों को आपदाओं से बचाने के लिए लगाएं वृक्ष : प्रदीप पटेल

विज्ञापन
अस्पताल में वृक्षारोपण करते भाजपा जिला अध्यक्ष व चिकित्सा अधीक्षकब्लॉक परिसर में वृक्षारोपण क
विज्ञापन
मऊरानीपुर। स्यावरी झील के निकट स्थित निरीक्षण भवन परिसर में सिंचाई विभाग की ओर से पौधे रोपे गए। इस दौरान अनेकों औषधीय, फलदार व छायादार पौधों को लगाया गया।
विज्ञापन

पौधरोपण कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल व विशिष्ट अतिथि मण्डल अध्यक्ष मुकेश पटेल, डॉ अनिल राज ने पौधा लगाते हुए कहा कि जिस तरह मां देखभाल कर बच्चे को बड़ा करती है, उसी तरह मनुष्य को भी अपनी मां को समर्पित एक पौधा लगा कर उसकी देखभाल करनी चाहिए। पर्यावरण को शुद्ध करने और आगामी पीढ़ियों को प्राकृतिक आपदाओं से बचाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण कर उनका संरक्षण करने की आवश्यकता है। इस दौरान सपरार प्रखंड झांसी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता दअजय कुमार भारती, सहायक अभियंता ईश्वर दयाल अवर अभियंता धीर सिंह, विजेंद्र, चन्द्रप्रकाश, अंकित, महेन्द्र कुशवाहा, प्रमोद चतुर्वेदी, संदीप परसारिया आदि मौजूद रहे।
:: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में पौधरोपण किया गया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप पटेल, अधीक्षक डॉ आरजे सिंह, डॉ. अनिल राज, डॉ रमेश श्रीवास, रामकिशोर आर्य, संदीप पटसरिया, मानवेंद पटेल, मनीष लेखपाल, रविकांत आर्य, सोनू पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

:: ग्राम पंचायत ढिमलोनी के ब्लॉक परिसर में पाैधरोपण किया गया। इस मौके पर सीएचओ माधुरी सांवरिया, आशा किरन श्रीवास, प्रधानाध्यापक हरीशंकर यादव, कीर्ति यादव, आशा, प्रियंका निरंजन, गीता, क्रांति देवी, जुबेदा, मनीष तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें