फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नियुक्ति पत्र पाकर खिले अभ्यर्थ्यों के चेहरे

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। मिशन रोजगार के तहत प्रदेश में 508 क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारियों तथा 26 व्यायाम प्रशिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण किए गए। इस मौके पर झांसी एनआईसी में डीएम ने जिले के चार अभ्यर्थियों को नियुुक्ति पत्र दिए। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ का वर्चुअल संबोधन सुना।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि निष्पक्ष एवं पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया से 4.25 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। स्वरोजगार के तहत 60 लाख युवाओं को रोजगार दिलाया गया है। 1.61 करोड़ युवाओं को राज्य में आए विभिन्न निवेश में उनकी योग्यता और क्षमता के अनुसार प्लेसमेंट दिलाया गया है।
झांसी एनआईसी में जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने चार चयनित क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। जिनमें प्रसून गुबरेले, शैलेंद्र सिंह, राजकुमार व्यास, राघवेंद्र सिंह शामिल हैं। इस अवसर पर अपर जिला अधिकारी संजय कुमार पांडे, प्रभारी क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वेद प्रकाश चतुर्वेदी, वैभव सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें