फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्मी ने बढ़ाया बिजली घरों का तापमान

Fri, 20 May 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
electric problm, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। भीषण गर्मी ने नगर के सभी बिजली घरों का भी तापमान बढ़ा रखा है। सभी सब स्टेशनों पर ओवर लोडिंग की समस्या बनी हुई है। इस कारण सब स्टेशनों से जुड़े फीडरों को एक साथ चलाना मुमकिन नहीं हो पा रहा है। पीक आवर्स में फीडरों को कटौती करके आपूर्ति दी जा रही है। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


47 डिग्री तापमान में पंखे, कूलर व एसी ही लोगों को गर्मी से राहत पहुंचा रहे हैं। पर, वाणिज्यिक प्रतिष्ठानों व घरेलू कनेक्शनों में विद्युत संसाधनों के अधिक प्रयोग से सभी बिजली घरों पर बिजली की मांग बढ़ गई है। इससे आपूर्ति व्यवस्था चरमरा गई है।

वैसे तो यूपी पावर कारपोरेशन के रोस्टर के हिसाब से नगर में सहूलियत के हिसाब से हर सब स्टेशन पर दो घंटे की कटौती की जानी है, लेकिन इस रोस्टर को दरकिनार कर अतिरिक्त कटौती की जा रही है। आम दिनों में जहां महानगर में हर माह औसतन साढ़े चार करोड़ यूनिट बिजली खर्च होती है। इन दिनों यह मांग बढ़कर पांच करोड़ बीस लाख यूनिट तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


इन दिनों सबसे बुरा हाल नगर के मुन्ना लाल, सूती मिल, सीपरी बाजार, खाती बाबा, प्रेमनगर, मेडिकल, गल्ला मंडी, रानी महल व हंसारी सब स्टेशनों का बना हुआ है। इन सभी सब स्टेशनों से साठ फीडर जुड़े हुए हैं, जिनसे संबंधित क्षेत्रों को विद्युत आपूर्ति दी जाती है। उक्त सब स्टेशनों पर ओवर लोडिंग के चलते सभी फीडरों को एक साथ चलाना संभव नहीं हो पा रही है। दोपहर ग्यारह बजे से शाम चार बजे तक व शाम सात बजे से रात ग्यारह बजे तक फीडरों को काट- काट कर बिजली दी जा रही है।

‘सब स्टेशनों की मशीनें व ट्रांसफार्मर सुरक्षित बने रहें, इसके लिए ओवर लोडिंग की स्थिति में कटौती करनी पड़ रही है। अगर, लोग पीक आवर्स में बिजली के संसाधनों का प्रयोग कम करें तो उनको अघोषित कटौती का सामना नहीं करना पड़ेगा।’
राकेश कुमार गुप्ता
अधीक्षण अभियंता (नगर) ।

मुन्नालाल सब स्टेशन का हाल सबसे बुरा
मुन्ना लाल सब स्टेशन से सबसे अधिक बीस हजार उपभोक्ता जुड़े हैं। इससे निकले ग्यारह फीडरों से मिशन कंपाउंड, बंसल कॉलोनी, सिद्धेश्वर नगर, इंद्रपुरी कॉलोनी, अंदर-बाहर दतिया गेट, नई बस्ती, राई का ताजिया, अलीगोल, मुकरयाना, गंधीगर का टपरा, सर्राफा बाजार, गोला कुआं, पंचकुइयां, खंडेराव गेट, तहसील, बाबूलाल कारखाना, आशिक चौराहा, बीकेडी आदि क्षेत्र जुड़े हुए हैं। सब स्टेशन से शहर के घनी आबादी वाले क्षेत्रों के अलावा वीआईपी इलाके, सर्किट हाउस,

विकास भवन समेत कई महत्वपूर्ण विभाग, डीएम समेत कई अफसरों के बंगले, तीन पानी की टंकियां इससे जुड़ी हुई हैं। अगर कहा जाए कि शहर की आधी आबादी इस सब स्टेशन से जुड़ी है तो यह गलत नहीं होगा। ओवर लोडिंग के कारण मुन्नालाल सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति का सबसे बुरा हाल बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें