फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरसात का पानी रोकने की तैयारियां

Thu, 19 May 2016 12:42 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
water, jhansi news - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। मानसून आए, इससे पहले ही बरसात के पानी को रोकने के लिए सारे जरूरी इंतजाम करने की कोशिशें तेज हो गई हैं। मनरेगा के तहत हर वह काम जून माह के अंत तक पूरा कराया जाएगा, जिससे बरसात के पानी को रोका जा सके। इसके तहत तालाबों, नालों, चेकडैम पर काम करने के अलावा 52 हजार पौधे  लगाए जाने पर भी जोर दिया जाएगा।
विज्ञापन


मनरेगा उपायुक्त विकास कुमार के अनुसार सरकार बुंदेलखंड के हालातों पर बेहद संजीदगी से कार्य कर रही है। राहत कार्यों के साथ ही यहां जल संचयन के लिए भी हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मनरेगा के तहत 30 जून 2016 तक जनपद के 58 हेक्टेयर क्षेत्र में बने कुल 60 तालाबों का जीर्णोद्धार व गहरी करण कराया जाएगा।

इसके अलावा जिले के 60 किलोमीटर में बने विभिन्न क्षेत्रों के नालों का गहरीकरण भी होगा। 10 चेकडैम का भी नव निर्माण कराए जाने की कार्ययोजना तैयार कर ली गई है।
विज्ञापन


मनरेगा उपायुक्त के अनुसार बरसात आने के पूर्व ही जिले की ग्राम पंचायतों में ग्राम सभा की जमीनों पर 52000 पौधों को लगाए जाने का लक्ष्य भी दिया गया है। जिसे हर हाल में पूरा करना होगा। उक्त कार्यों का सत्यापन जून के बाद कराया जाएगा, ताकि किसी प्रकार की हीला-हवाली न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें