फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: अभियंता ने चौकीदार से कहा, बंगले पर पत्नी को खाना बनाने भेजो, विरोध करने पर पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


झांसी। पीडब्ल्यूडी में एक अभियंता की कार्यशैली से नाराज कर्मचारियों ने शनिवार को मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंचकर हंगामा किया। कर्मचारियों का आरोप है कि छुट्टी मांगने गए चौकीदार से अभियंता ने उसकी पत्नी को बंगले पर खाना बनाने के लिए भेजने को कहा। नाराज चौकीदार के विरोध करने पर अभियंता ने उसे बुरी तरह पीटा। चौकीदार ने आरोपी अभियंता के खिलाफ नवाबाद थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उधर, कर्मचारी नेताओं ने मामला दर्ज न होने पर आंदोलन का अल्टीमेटम दिया है।
लोक निर्माण विभाग में तैनात चौकीदार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह एक अभियंता के बंगले में खाना बनाता है। शुक्रवार रात 8:30 पर अभियंता से छुट्टी मांगने गया था। उस दौरान अभद्रता करते हुए अभियंता ने उससे कहा कि तुम छ्ट्टी पर जाओ, लेकिन खाना बनाने के लिए अपनी पत्नी को बंगले पर भेजो। यह बात उसे नागवार गुजरी। विरोध करने पर अभियंता ने उसको पीट दिया। आवाज सुनकर चौकीदार की पत्नी भी आ गई।
विज्ञापन

आरोपी ने उससे भी अभद्रता की। शनिवार को यह पता चलने पर कर्मचारी मुख्य अभियंता कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने आरोपी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। मुख्य अभियंता राजनाथ गुप्ता ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। इसकी सत्यता की जांच कराई जा रही है। पुष्टि होने पर आरोपी अभियंता के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन


माली ने लगाया पैसा छीनने का आरोप
झांसी। अभियंता के बंगले में काम करने वाले माली ने चौकीदार पर मारपीट करने के साथ पैसा छीनने का आरोप लगाते हुए नवाबाद थाने में तहरीर दी है। माली ने पुलिस को बताया कि आरोपी चौकीदार शुक्रवार शाम को शराब के नशे में बंगले आया। यहां गाली गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देने लगा। अधिशासी अभियंता ने बीच बचाव करते हुए उनको अलग कराया। आरोप है कि चौकीदार ने मारपीट करके 12 हजार रुपये छीन लिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें