नए भवन का 22 मई को प्रधानमंत्री कर सकते हैं वर्चुअली लोकार्पण
संवाद न्यूज एजेंसी
झांसी। अमृत भारत योजना के तहत पुनर्विकसित ओरछा स्टेशन का डीआरएम दीपक कुमार सिन्हा ने निरीक्षण किया। उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया का जायजा लिया और यात्री सुविधाएं देखीं। उन्होंने जलपान गृह, शौचालय, टिकट काउंटर, प्रतीक्षालय की जांच की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बेहतर कार्य करने के निर्देश दिए।
रेल प्रशासन ने ओरछा रेलवे स्टेशन का कायाकल्प किया है। स्टेशन के सामने बनाए गए पार्क में स्थापित की गईं रामराजा सरकार और हनुमानजी की मूर्तियों के जरिये ओरछा की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत को दर्शाया गया है l बाउंड्री वॉल पर चितेरी कला के माध्यम से रामायण को दर्शाया गया है। 22 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्टेशन के नए भवन का वर्चुअली लोकार्पण कर सकते हैं। इस संभावना के मद्देनजर रेल प्रशासन की ओर से व्यवस्थाओं को दुरुस्त किया जाने लगा है। इसी क्रम में मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार सिन्हा ने ओरछा स्टेशन का निरीक्षण कर वहां उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली।
इस मौके पर रेल अधिकारी आशुतोष चौरसिया, अमन वर्मा, नरेंद्र सिंह, नितिन गुप्ता, कपिल गोयल, विवेकानंद नारायण, गिरीश कंचन आदि मौजूद रहे।