फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कई दिनों से टूटा पड़ा है बिजली का खंभा

विज्ञापन
विज्ञापन
-झूलते तारों से उत्पन्न हुई हादसे की आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोंठ। ग्राम भरोसा में कई दिनों से बिजली का एक खंभा टूटकर सड़क किनारे पड़ा है। वहीं, उससे जुड़े बिजली के तार नीचे झूल रहे हैं। ग्रामीणों आरोप लगाया कि कई बार सूचना देने के बाद भी बिजली विभाग ने अब तक खंभा बदलने या तारों को दुरुस्त कराने की ओर कोई कार्रवाई नहीं की है। ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों क्षेत्र में धान की रोपाई व अन्य कृषि कार्य शुरू हो चुके हैं। ऐसे में किसान ट्रैक्टर, कृषि यंत्र व अन्य वाहनों से खेतों की ओर आ-जा रहे हैं। सड़क के किनारे टूटा पड़ा खंभा व नीचे लटकते तार आवागमन में बाधा बन रहे हैं। ग्रामीणों ने कहा कि यदि समय रहते व्यवस्था ठीक नहीं कराई गई तो किसी भी समय बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने बताया कि झूलते तारों से बच्चों, राहगीरों व पशुओं पर भी खतरा मंडरा रहा है। बरसात के मौसम में स्थिति और अधिक गंभीर हो गई है। ग्राम के आशुतोष, श्रवण, सुमित, सुलभ सहित अन्य ग्रामीणों ने बताया कि कई बार अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्राम के लोगों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही टूटे हुए बिजली के खंभे को बदलकर बिजली की व्यवस्था सुचारु नहीं की गई तो वह आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। विद्युत उप खंड अधिकारी अनिल सागर ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें