फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: आज से बूथों पर पिलाई जाएगी पोलियो की दवा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मऊरानीपुर। पल्स पोलियो अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से शनिवार को तहसील सभागार में तहसील टास्क फोर्स की बैठक हुई। इस दौरान जागरुकता रैली भी निकाली गई।
बैठक में सीएचसी अधीक्षक डॉ. आरजे सिंह, चिकित्साधिकारी डॉ. देशराज राजपूत व नायब तहसीलदार की उपस्थिति में हुई। इस दौरान बताया गया कि राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के तहत 28 जून को निर्धारित बूथों पर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। जो बच्चे छूट जाएंगे, उनके लिए 29 जून से तीन जुलाई तक टीमें घर-घर जाकर दवा पिलाएंगी। अभियान को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए मऊरानीपुर क्षेत्र में 98 बूथ व पांच ट्रांजिट बूथ बनाए गए हैं। निगरानी के लिए 22 सुपरवाइजरों को तैनात किया गया है। बैठक में निर्देश दिए गए कि कोई भी बच्चा दवा से वंचित न रहे। इस मौके पर अमरीश खरे, जोगेंद्र पटेल, संजीव वर्मा, प्रवीण कुमार, उमादत्त, आशाराम, हीरालाल, अरविंद कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक के उपरांत आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से एक पल्स पोलियो जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को चिकित्साधिकारी डॉ. देशराज राजपूत ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली के जरिये लोगों से पांच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाने की अपील की गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें