फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिन रहा गरम, शाम को फिर झमाझम

Fri, 30 Jun 2017 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
rain - फोटो : demo
विज्ञापन
झांसी। महानगर में लगातार दूसरे दिन भी मानसूनी बारिश हुई। हालांकि, दिन में गर्मी और उमस से लोगों का हाल बेहाल रहा। रात को तेज ठंडी हवाओं के साथ हुई झमाझम बारिश ने गर्मी पर पानी फेर दिया। मौसम विभाग ने आगे के दिनों में भी बारिश की संभावना जताई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दिन की शुरूआत में आसमान में काले बादल घिरे हुए थे। नजारा ऐसा था जैसे कि दिन से ही झमाझम बरसात शुरू हो जाएगी। हालांकि, जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे धूप निकलने से बादल छटते गए। सुबह नौ बजे के बाद हल्की धूप भी निकल आई। इससे उमस और गर्मी बढ़ गई। अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच से राहत की उम्मीद लगाए लोग पसीने-पसीने हो गए। शाम चार बजे के बाद धूप के बीच हल्की हवाएं चलनी शुरू हो गई। सात बजे के बाद तेज गति से ठंडी हवाएं चलनी शुरू हो गईं। इसके कुछ देर बार ही झमाझम बारिश होने लगी। आधे घंटे बरसने के बाद मेघा कुछ देर के लिए शांत हुए मगर फिर रुक-रुककर बारिश हुई। इससे वातावरण ठंडा हो गया। उमस से भी लोगों को राहत मिली। मौसम वैज्ञानिक डॉ. मुकेश चंद्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को तो कम बारिश हुई लेकिन आगामी तीन दिनों में इसमें इजाफा की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें