फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मुठभेड़ में बदमाश को लगी गोली, भाग रहे दो बदमाश भी गिरफ्तार

Thu, 30 Jan 2025 12:59 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
- 21 जनवरी को किला मंदिर का स्वर्ण कलश चुराने आए सभी छह बदमाश पकड़े गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
टोड़ीफतेहपुर। 21 जनवरी को किला मंदिर के स्वर्ण कलश को चुराने आए तीन और बदमाशों को बुधवार को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया गया। इसके साथ ही सभी छह बदमाश अब पुलिस की गिरफ्त में हैं। बुधवार को ग्राम मदरवास चौराहा पर पुलिस को चेकिंग के दौरान बाइक पर सवार तीन व्यक्ति दिखाई दिए। पुलिस को देख बदमाश ग्राम दुगारा की ओर भागने लगे। पीछा करने पर बदमाशों ने फायर कर दिया। पुलिस ने गोली चलाई तो एक गोली बदमाश के पैर में लग गई। इससे वह घायल हो गया। वहीं, उसके दो साथियों को घेराबंदी करके गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

बदमाशों के पास से तमंचा, कारतूस और मोटरसाइकिल बरामद किया गया है। घायल बदमाश की पहचान भागचंद उर्फ प्रधान राजपूत (35) निवासी ग्राम बरोली खरका थाना चिकासी हमीरपुर के रूप में हुई। वहीं, हरिश्चंद्र सिंह उर्फ रिंकू (31) निवासी वार्ड 14 राजपूत कॉलोनी, थाना हरपालपुर जिला छतरपुर मप्र एवं योगेन्द्र सिंह उर्फ प्रिंस (28) निवासी ग्राम रानीपुरा थाना हरपालपुर जिला छतरपुर मप्र को घेराबंदी करके पकड़ा गया। इसके पहले 28 जनवरी की रात में मुठभेड़ में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया गया। किला मंदिर के शिखर पर लगे 50 किलो के स्वर्ण कलश को निकालने की फिराक में दरोगा योगेंद्र सिंह और चौकीदार जीवनलाल का आमनासामना हो गया था। इससे दरोगा घायल हो गए थे। उनका इलाज पीजीआई सैफई में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें