फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: सज गए मां आदिशक्ति के दरबार, घर-घर होगी आराधना

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

झांसी। रविवार से चैत्र नवरात्र शुरू है। महानगर के सभी देवी मंदिरों में ब्रह्म मुहूर्त से मां जगदंबा के दर्शन के लिए भक्तों का तांता लग जाएगा। घरों में भी श्रद्धा भक्ति से पूजा - आराधना होगी। मंदिरों में धार्मिक अनुष्ठान होंगे। इसके लिए श्रद्धालुओं ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। रविवार को नव संवत्सर 2082 शुरू हो जाएगा।

महानगर के पंचकुइयां मंदिर, महाकाली मंदिर, अन्नपूर्णा मंदिर, कैमासन मंदिर, लहर की देवी मंदिर, महालक्ष्मी मंदिर सहित अन्य सभी देवी मंदिरों में मां आदिशक्ति के दर्शन के लिए भक्त उमड़ेंगे। जय मां अंबे के जयकारों के साथ श्रद्धालु पोशाक एवं प्रसाद अर्पण करेंगे। मनमोहक भजन कीर्तन होंगे। कई श्रद्धालुओं की ओर से भक्ति भाव से ज्वारे बोए जाएंगे। आचार्य सुबोध शास्त्री के अनुसार, रविवार को सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा। चैत्र शुक्ल प्रतिपदा पर घट स्थापना पूजन का मुहूर्त सुबह 6:15 बजे से 10:25 बजे तक, इसके बाद 11:30 बजे से 12:30 बजे तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन




इधर, ज्योतिषविद् रजनी दीक्षित के अनुसार, मां शक्ति स्वरूपा इस बार हाथी पर विराजमान होकर आएंगी, जो बहुत शुभ है। श्रद्धालु श्री दुर्गा सप्तशती का पाठ करें। मां जगदंबा भक्तों का कल्याण करेंगी और उनकी समस्त मनोकामनाएं पूर्ण करेंगी। इधर, नवरात्र पर गायत्री शक्तिपीठ पर प्रात: छह बजे से अखंड गायत्री मंत्र जप एवं प्रात: 7:30 बजे से गायत्री यज्ञ होगा। युवा जिला समन्वयक संजीव खरे के अनुसार, छह अप्रैल रामनवमी पर अनुष्ठान की पूर्णाहुति होगी। सभी संस्कार कराए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें