फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi Accident: हाइवे पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपती को कुचला, दोनों की मौके पर ही हुई मौत

Wed, 30 Oct 2024 01:27 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, झांसी

सार

सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी निवासी राजेंद्र पटेल (60) मूलरूप से जालौन के एट के रहने वाले थे। पिछले दिनों वह अपनी पत्नी सुखा पटेल (55) के साथ पैतृक गांव गए थे। मंगलवार रात को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंगलवार देर रात सड़क हादसे में दंपती की मौत हो गई। दोनों बाइक से घर आ रहे थे। रास्ते में तेज रफ्तार में आ रहे एक ट्रक ने पीछे से उनको टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा झांसी-कानपुर हाइवे पर बड़ागांव थाना क्षेत्र के बराठा कट पर हुआ। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन


सीपरी बाजार के पाल कॉलोनी निवासी राजेंद्र पटेल (60) मूलरूप से जालौन के एट के रहने वाले थे। पिछले दिनों वह अपनी पत्नी सुखा पटेल (55) के साथ पैतृक गांव गए थे। मंगलवार रात को दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। जब वे कानपुर हाइवे पर बराठा कट पर पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रहे एक ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। बड़ागांव थाना प्रभारी अनुज शंखवार के मुताबिक राजेंद्र पटेल और सुखा पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें