फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: गोली लगने से घायल युवक की हालत नाजुक, ग्वालियर रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन




अमर उजाला ब्यूरो



झांसी। रक्सा के सारमऊ गांव में गोली लगने से घायल बलराम अहिरवार (34) की हालत नाजुक होने पर देर-रात ग्वालियर रेफर कर दिया गया। ग्वालियर में भी उसकी हालत में अभी तक कोई सुधार नहीं हुआ। उधर, पुलिस ने बलराम के भाई कुंदन की तहरीर पर जानलेवा हमला करने के आरोप में शिक्षामित्र हरिमोहन, उसकी पत्नी आशा, पुत्र जितेंद्र एवं दिलीप के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी हरिमोहन के पुत्र, पुत्री समेत दामाद पुलिस विभाग में सिपाही हैं।

सोमवार देर-रात सारमऊ निवासी बलराम का पड़ोस में रहने वाले हरिमोहन के परिवार से विवाद हो गया था। बलराम के परिजन का आरोप है कि हरिमोहन के घर के बाहर स्पीड ब्रेकर में बलराम की बाइक बंद हो गई थी। वहां हरिमोहन की पत्नी आशा खड़ी थी। इस दौरान दोनों के बीच गाली-गलौज होने लगी। शोर-शराबा होने पर बलराम के परिजन भी आ गए। दोनों पक्षों के बीच मारपीट हुई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में हरिमोहन पक्ष घर से तमंचा निकाल लाया। बलराम को पीछे से गोली मार दी। हमले के बाद आरोपी घर से भाग निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन




पुलिस ने देर-रात ही तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके पिता-पुत्र को हिरासत में ले लिया था। सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम के मुताबिक अब घायल युवक की हालत में सुधार हो रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें