निर्वाचन आयोग की आनलाइन वेबसाइट पर अब तक 21 आवेदन लाउडस्पीकर, सभा और प्रचार वाहन के स्वीकृत हो चुके हैं। जबकि, 14 आवेदन कागज पूरे नहीं होने के कारण निरस्त हो गए हैं।
आयोग ने समाधान एप्लीकेशन पर किसी तरह की शिकायत दर्ज कराने की सुविधा दी है। इस एप्लीकेशन पर अब तक 31 शिकायतें दर्ज की गईं। इसमें से ज्यादातर गड़बड़ियां मतदाता पहचान पत्र में किसी का नाम तो किसी का पता गड़बड़ था। मतदाताओं ने वेबसाइट ceoutterpradesh.nic.in पर आनलाइन शिकायत पर दर्ज कराई, जिसमें से 23 शिकायतों का समाधान कर दिया गया, जबकि आठ शिकायतें अभी पेंडिंग चल रही हैं।
17 वाहन आवंटित
जिले में विधानसभा चुनाव को संपन्न कराने के लिए दो हजार से अधिक वाहनों की जरूरत पड़ेगी। इसके लिए वाहन स्वामियों को नोटिस जारी कर दिए गए हैं। अब तक 17 वाहन आवंटित हो गए हैं तथा 19 वाहनों का पंजीकरण हो गया है। अब जैसे- जैसे वाहनों की जरूरत पड़ेगी, वैसे- वैसे वाहन अधिग्रहीत किये जाते रहेंगे।