फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कलेक्टर ने की विभागीय कार्यों की समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। कलेक्टर स्वप्निल वानखड़े की अध्यक्षता में सोमवार को समय सीमा बैठक हुई, जिसमें विभिन्न विभागों की योजनाओं व लंबित प्रकरणों की समीक्षा कर निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में कलेक्टर ने कहा कि नल-जल योजनाओं की पुनः समीक्षा बृहस्पतिवार को की जाएगी। उन्होंने बिजली विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर अद्यतन आंकड़ों सहित उपस्थित होने के निर्देश दिए। साथ ही नल-जल योजनाओं में प्रगति लाकर अधिक से अधिक योजनाओं को हस्तांतरित करने को भी कहा।
बैठक में सिंचाई विभाग के अधिकारी के अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने नाराजगी व्यक्त करते हुए नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। इसी प्रकार मंडी इंजीनियर की अनुपस्थिति पर भी उन्होंने सख्त रुख अपनाते हुए कहा कि बिना अनुमति बैठक से अनुपस्थित रहने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पशुपालन विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने विभागीय प्रगति की समीक्षा हेतु बुधवार को पृथक समीक्षा बैठक आयोजित करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर कलेक्टर महेंद्र सिंह कवचे आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें