फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi: बबीना विधायक ने हटाए सभी प्रतिनिधि, संगठन के कार्यों में कार्यकर्ताओं की बढ़ी व्यस्तता का दिया हवाला

Mon, 22 Jun 2026 10:28 PM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने पत्र जारी कर सभी प्रतिनिधि हटा दिए हैं। इसकी वजह उन्होंने संगठन के कार्यों में कार्यकर्ताओं की बढ़ती व्यस्तता बताई है।
विज्ञापन
बबीना विधायक राजीव सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा ने अपने सभी प्रतिनिधि हटा दिए हैं। इस संबंध में उन्होंने सोमवार को पत्र जारी कर दिया। प्रतिनिधि हटाने की वजह उन्होंने संगठन के कार्यों में कार्यकर्ताओं की बढ़ती व्यस्तता बताई है।
विज्ञापन


विधायक ने पत्र में कहा कि पूर्व में विभिन्न क्षेत्रों और विभागों में सहयोग और जनसमस्याओं के निराकरण के लिए कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं को विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया था। वर्तमान में संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी चुनावी कार्यक्रमों के मद्देनजर भाजपा की ओर से कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व और जिम्मेदारियां दी जा रही हैं। संगठन के कार्यों में बढ़ी व्यस्तता से विधायक प्रतिनिधि के रूप में नामित सभी कार्यकर्ता अपने-अपने संगठनात्मक दायित्वों के निर्वहन में पूरी तरह सक्रिय रहेंगे। अत: प्रशासनिक और संगठनात्मक दृष्टि से तत्काल प्रभाव से पूर्व में नामित सभी विधायक प्रतिनिधियों को इस दायित्व से मुक्त किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें