फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर की सफाई व्यवस्था से कमिश्नर खफा

Fri, 26 Jun 2015 12:44 AM IST
झांसी / ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर की सफाई व्यवस्था से कमिश्नर खफा हैं। समीक्षा बैठक में उन्होंने कहा कि वह 27 जून को शहर का भ्रमण करेंगे। उन्होंने कार्यों में रुचि न लेने पर अधिशासी अधिकारी जालौन को प्रतिकूल प्रविष्टि और विकास कार्य अपूर्ण पाए जाने पर जिला पंचायत झांसी के अपर मुख्य अधिकारी व अधिशासी अभियंता को चेतावनी दी।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में मंडलीय नगर विकास विभाग एवं नगर पंचायत के कार्यों की समीक्षा करते हुए कमिश्नर के राममोहन राव ने नगर निगम प्रशासन द्वारा कराई जा रही सफाई व्यवस्था पर अंगुली उठाई। उन्होंने कहा कि 27 जून को नगर क्षेत्र के विभिन्न वार्डों का निरीक्षण कर सफाई व्यवस्था की स्थिति देखी जाएगी। ललितपुर अधिशासी अभियंता के एन शर्मा की देखरेख में कराई जा रही सफाई व्यवस्था की सराहना करते हुए उन्होंने अन्य नगर पालिकाओं को भी सीख लेने की नसीहत दी। बैठक में उन्होंने नगर पालिकाओं के निर्माण कार्यों की जांच टीएसी से कराने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि वित्तीय वर्ष 2014-15 की धनराशि शत प्रतिशत व्यय कर ली जाए और जो कार्य पूर्ण हो गए हैं उनका भुगतान भी करना सुनिश्चित करें। अवस्थापना निधि से मीटिंग हॉल का निर्माण नहीं कराया जाएगा। ऐसी कहीं शिकायत प्राप्त होने पर वसूली कराई जाएगी। राज्य वित्त आयोग और तेरहवे वित्त आयोग की 2015-16 की धनराशि प्राप्त हो गई है। सभी नगर पालिकाएं कार्य योजना तैयार कर लें। ताकि सही समय पर कार्य पूरा हो सके।
उन्होंने संपत्ति कर वसूली में अच्छा प्रदर्शन न करने पर नगर पंचायत टोड़ी फतेहपुर को फटकार लगाई। इस मौके पर ललितपुर एडीएम एम के त्रिवेदी, झांसी एडीएम रमाशंकर गुप्ता, जालौन आनंद कुमार, अपर नगर आयुक्त रोहन सिंह, प्रशासनिक अधिकारी बीबी परमार्थी, महाप्रबंधक जल संस्थान आर पी वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें