फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहर को स्मार्ट बनाने के लिए बनी टीम

Wed, 12 Aug 2015 01:08 AM IST
ललितपुर ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर को स्मार्ट सिटी में बदलने को लेकर शासन स्तर पर तेजी से कार्यवाही जारी है। योजना के क्रियान्वयन के लिए शासन ने ‘इंटर डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन टीम’ गठित कर दी है, जिसे विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन



भारत सरकार के शहरी विकास मंत्रालय ने उत्तर प्रदेश के बारह शहरों को स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत शामिल करने को मंजूरी दी है, जिसमें झांसी भी शामिल है। इसके साथ ही शासन स्तर पर योजना के क्रियान्वयन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके लिए शासन स्तर से इंटर डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन टीम का गठन किया गया है, जिसमें जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, नगर आयुक्त, नगर नियोजक, झांसी विकास प्राधिकरण सचिव, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी तथा जल संस्थान व विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंताओं शामिल किया गया है।


स्मार्ट सिटी मिशन योजना के तहत विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। शासन द्वारा गठित उक्त टीम सभी विभागों के बीच समन्वय बनाने का काम करेगी। इसका नोडल नगर निगम को बनाया गया है। टीम की पहली बैठक अगले सप्ताह प्रस्तावित है, जिसमें योजना के क्रियान्वयन की रूपरेखा तय की जाएगी।
विज्ञापन


सीईओ की होगी तैनाती
झांसी। स्मार्ट सिटी मिशन योजना के क्रियान्वयन के लिए अलग से मुख्य अधिशासी अधिकारी (सीईओ) की तैनाती की जाएगी। यह जिम्मेदारी जिलाधिकारी या नगर आयुक्त को भी सौंपी जा सकती है। हालांकि, इस संबंध में अभी कोई निर्देश नहीं आए हैं। लेकिन, इसी माह सीईओ की तैनाती की उम्मीद जताई जा रही है।


स्मार्ट सिटी मिशन योजना के क्रियान्वयन को शासन ने इंटर डिपार्टमेंटल कोऑर्डिनेशन टीम गठित कर दी है। इसकी पहली बैठक अगले सप्ताह प्रस्तावित है। टीम विभिन्न विभागों के बीच समन्वय बनाने का काम करेगी।
विज्ञापन

- अरुण प्रकाश, नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें