फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुष्पेंद्र हत्याकांड: सीबीआई टीम ने की परिजनों से पूछताछ

Thu, 17 Dec 2015 12:07 AM IST
ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। चर्चित पुष्पेंद्र हत्याकांड में बुधवार को चार सदस्यीय सीबीआई टीम लखनऊ से झांसी आई। टीम नेे पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर परिजनों से घटना से जुड़ी जानकारियां ली।
विज्ञापन


गौरतलब है कि विगत 22 फरवरी 2015 को बाहर खंडेराव गेट निवासी कैलाश कुशवाहा का लहूलुहान शव भगवंतपुरा के निकट पुलिया के पास पड़ा मिला था। मृतक के पास ही उसकी मोटर साइकिल मिली थी। इस मामले में मृतक के पिता ने अनिल कुशवाहा, सुरेश चंद्र गुप्ता, विक्की व गब्बर के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। जांच उपरांत पुलिस ने उक्त मामले को एक्सीडेंट बताकर फाइनल रिपोर्ट लगा दी थी।

मगर पुलिस की जांच से परिजन संतुष्ट नहीं थे और उन्होंने जांच के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। उच्च न्यायालय ने पीड़ित परिवार द्वारा प्रस्तुत किए गए तथ्यों के आधार पर मामले की जांच सीबीआई को सौंपने के निर्देश दिए थे। बुधवार को सीबीआई लखनऊ की चार सदस्यीय टीम झांसी आई। टीम के सदस्यों ने खंडेराव गेट स्थित पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर मामले की पड़ताल की। टीम ने पिता कैलाश कुशवाहा, पत्नी कामना सिंह आदि से घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली। टीम एक घंटे तक परिजनों से सवाल - जवाब करती रही।
विज्ञापन


राज्य सरकार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश
पुष्पेंद्र कुशवाहा हत्याकांड की पैरवी उनके चाचा जयशंकर कुशवाहा कर रहे हैं। इस कारण उन्होंने सुरक्षा की मांग की थी। उन्हें जब स्थानीय पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा मुहैया नहीं कराई गई तो उन्होेंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने तथ्यों के आधार पर राज्य सरकार को सुरक्षा मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें