फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: कार सवारों ने ट्रक चालक व साथी को बेल्ट व लोहे की रॉड से पीटा

Wed, 17 Jun 2026 02:10 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। राजगढ़ के पास कार सवारों ने ओवरटेक कर ट्रक चालक व उसके साथी की बेल्ट व लोहे के रोड से पिटाई कर दी। पीड़ित ने प्रेमनगर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।
विज्ञापन

मध्य प्रदेश के राहतगढ़ बस स्टैंड सागर निवासी सोहिल कुरैशी ने प्रेमनगर थाना पुलिस से शिकायत की। इसमें बताया कि उसका साथी अकील ट्रक चालक है। वह उसके साथ सागर से झांसी आ रहा था। राजगढ़ हंसारी के बीच कार सवारों ने ट्रक को ओवरटेक कर रोक लिया और कहा कि उन्होंने ट्रक से कार में टक्कर मारी है। उसने विरोध और उसका साथी अकील उन्हें समझाने लगा तो कार सवारों ने गाली-गलौज कर बेल्टों व लोहे की रोड से पीट दिया। इससे वह व उसका दोस्त घायल हो गए। यह देख सभी बबीना की ओर भाग गए। सोहल ने बताया कि एक आरोपी का नाम पंकज है। पुलिस ने सोहिल की शिकायत पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें