फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्री शेड में जल्द खुलेगी कैंटीन

Wed, 22 Mar 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
यात्री शेड में जल्द खुलेगी कैंटीन - फोटो : demo
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन के सामने बने यात्री शेड की सुविधाओं को दुरुस्त करने के लिए यहां जल्द एक कैंटीन खोली जाएगी। कैंटीन संचालक को ही यहां की साफ-सफाई और शौचालय के रख-रखाव का ध्यान रखना होगा। योजना के क्रियान्वयन के लिए इंडस्ट्रीयल कमेटी ने काम शुरू कर दिया है।  
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन के सामने 57.36 लाख रुपये की सांसद निधि से 880 वर्ग मीटर में यात्री शेड का निर्माण कराया गया है, जिसका उद्घाटन 21 दिसंबर को केंद्रीय मंत्री उमा भारती ने किया था। इसमें शेड में लगभग एक हजार यात्रियों के ठहरने के लिए पर्याप्त सुविधा है, जिसमें चार महिला तथा चार पुरुष स्नानागार, चार-चार शौचालय, चार मूत्रालय वॉटर बूथ उपलब्ध है। शेड को हवादार एवं स्वच्छ रखने के लिए 10 विंड रोटेटर फैन भी लगाए गए हैं। मेंटेनेंस के अभाव में तीन माह बाद भी यात्री शेड जिस उद्देश्य से बनाया गया था, उसका कोई लाभ यात्रियों को नहीं मिल रहा है। यात्री शेड में गंदगी पसरी रहती है और शौचालयों में ताला पड़ा हुआ है।
चूंकि, यात्री शेड स्टेशन सीमा के बाहर बना हुआ है। इस कारण वाणिज्य विभाग की जगह अब अपर मंडल रेल प्रबंधक के अधीन काम करने वाली इंडस्ट्रीयल कमेटी यहां का ठेका देने जा रही है। इस ठेके को कैंटीन कम सफाई कांट्रेक्ट नाम दिया गया है। ठेकेदार यहां कैंटीन खोलने के साथ ही यात्री शेड और शौचालय का भी रखरखाव करेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विभागीय प्रक्रिया शुरू 
कैंटीन कम सफाई कांट्रेक्ट देने के लिए विभागीय प्रक्रिया शुरू हो गई है। जल्द ही यहां पर व्यवस्थाएं दुरुस्त हो जाएंगी।
- दुर्गेश दुबे, सीनियर डीसीएम। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें