फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: दृश्यता के अभाव में नहीं उड़ सका कारोबारियों का विमान

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झांसी। दतिया हवाई अड्डा बनाने में करोड़ों खर्च हो गए लेकिन मौसम खराब होने के कारण विमान दिल्ली से दतिया के लिए उड़ नहीं सका। जिन कारोबारियों को दतिया स्थित मां पीतांबरा पीठ पहुंचना था उन्हें यात्रा निरस्त करनी पड़ी। हवाई अड्डे पर दृश्यता कम होने के कारण यह स्थिति बनी।
विज्ञापन

दिल्ली के चार कारोबारी वैभव, सौरभ, अरिंदम व अमित पीतांबरा पीठ का दर्शन करने के लिए दतिया आने वाले थे। इसके लिए उन्होंने लाखों खर्च कर 12 सीटर विमान बुक किया था। विमान से चारों कारोबारी दिल्ली से रविवार सुबह उड़ने वाले थे। वे आठ बजे दतिया पहुंचते लेकिन मौसम खराब होने के कारण उनका विमान उड़ान नहीं भर सका। वहीं एक अन्य विमान जिसे रविवार सुबह दस बजे दतिया हवाई अड्डे से उड़ान भरना था वह दोपहर तीन बजे के बाद उड़ सका। इससे शनिवार को आए कारोबारी को सड़क से दिल्ली जाना पड़ा। इस बारे में हवाई अड्डे के निदेशक शशांक यादव का कहना है कि दृश्यता के अभाव में एक विमान दतिया पहुंच नहीं सका तो दूसरा देर से उड़ान भर सका।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें