अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। साठ लाख रुपये के कर्जा होने के बाद सराफा कारोबारी ने अचानक से अपनी दुकान से लापता हो गया। शनिवार रात तक जब उसकी दुकान पर जब कोई नहीं दिखा तब पड़ोस को सराफा कारोबारियों ने पुलिस को सूचना दी। दुकान पर सोने-चांदी के जेवर रखे थे। सूचना पर पुलिस के भी हाथ-पांव फूल गए। मौके पर कोतवाली पुलिस जा पहुंची। पुलिस ने दुकान में ताला बंद करा दिया। अब पुलिस लापता सराफा कारोबारी को तलाशने में जुटी है।
कोतवाली के दीक्षित बाग निवासी सराफा कारोबारी की पिछले करीब दस साल से सराफा बाजार में दुकान है। पड़ोस में रहने वाले कारोबारियों ने बताया कि उसने करीब साठ लाख रुपये का कर्जा हो चुका था। रोजाना ही उसके पास ताकदे के लिए लोग आते थे। काफी पैसा उसने सराफा करोबारियों से भी ले रखा था। सभी से जल्द पैसा चुकाने की बात कहता था। शनिवार को दुकान खोलने पर भी तगादेदार पहुंच गए। उसने उनको शाम को आने के लिए कहा। कुछ देर तक वह दुकान में बैठा रहा। दोपहर के बाद वह किसी को नहीं दिखा। रात में दुकान बंद करने के समय भी उसके न आने पर कारोबारियों ने पुलिस को सूचना दी। दुकान में सोने-चांदी के जेवर होने की बात सुनकर पुलिस के हाथ पांव फूल गए। तुरंत कोतवाली पुलिस पहुंच गई। कोतवाल राजेश पाल के मुताबिक दुकान में ताला बंद करा दिया गया। लापता कारोबारी को तलाशा जा रहा है हालांकि अभी तक किसी ने कोई तहरीर नहीं दी है।