फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: बजट से गरौठा विधानसभा क्षेत्र के विकास को लगेंगे पंख

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


गुरसराय। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने वर्ष 2025 का बजट गुरुवार को पेश किया। इसमें बुंदेलखंड में विकास कार्यों को रफ्तार दी गई है। गरौठा तहसील में एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड और उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड के संयुक्त उपक्रम के माध्यम से बनने वाले 200 मेगावॉट सौर ऊर्जा प्लांट के लिए 80 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। साथ ही डिफेंस कॉरिडोर के लिए 461 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए हैं। इसका सबसे ज्यादा फायदा किसानों को मिलेगा।

गरौठा विधायक जवाहर राजपूत ने इस बजट को दूरदर्शी और पीढ़ियों के लिए प्रगति की राह खोलने वाला बताया। उन्होंने कहा कि बजट में बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे के निर्माण को आगे बढ़ाने का जिक्र है। साथ ही तहसील गरौठा में 200 मेगावॉट सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना प्रस्तावित है। इसकी अनुमानित लागत 500 करोड़ रुपये है। आज के बजट में इस परियोजना के लिए 80 करोड़ रुपये की व्यवस्था प्रस्तावित की गई है। साथ ही डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर परियोजना के लिए इस वर्ष लगभग 461 करोड़ रुपये जारी करने की व्यवस्था प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत लगभग साढ़े नौ हजार करोड़ रुपये का निवेश अनुमानित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक जवाहर राजपूत ने कहा कि गरौठा विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए प्रदेश सरकार से पूरा सहयोग मिल रहा है। हाल ही में 93 करोड़ की लागत से खिरियाघाट के पुल का निर्माण का शुभारंभ किया गया है। सड़कों का निर्माण कार्य चल रहा है। कुछ अन्य सड़कों के लिए भी जल्द ही स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें