फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: वृद्ध का शव कुएं में उतराता मिला

विज्ञापन
विज्ञापन
- परिजनों ने हत्याकर कुएं में शव फेंकने की जताई आशंका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

सौजना। विकासखंड महरौनी अंतर्गत मजरा सीतापुर निवासी लक्ष्मण (65) का शव बृहस्पतिवार की सुबह अपने खेत पर बने कुएं में उतराता मिला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से शव को बाहर निकालकर आगे की कार्रवाई शुरू की। परिजनों ने हत्याकर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

मृतक के भतीजे मुकेश के मुताबिक लक्ष्मण ग्राम जमुनझिर के पास स्थित खेत पर बने मकान में काफी सालों से अकेला निवास कर रहा था। बृहस्पतिवार की सुबह जब घर के लोग खेत पर बोआई करने को पहुंचे तो यहां लक्ष्मण नहीं मिला। कुएं में देखा तो पानी में उसका शव उतराता हुआ मिला। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी तो सौजना थाना पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों की मदद से शव को बाहर निकाला। मृतक दो भाइयों में बड़ा था और अविवाहित था। भतीजे ने लक्ष्मण की हत्याकर शव को कुएं में फेंकने की आशंका जताई है। थानाध्यक्ष सौजना पारुल सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारण का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें