फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: घर के अंदर रहस्यमयी परिस्थितियों में पड़ा मिला हिस्ट्रीशीटर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन



अमर उजाला ब्यूरो
झांसी। रक्सा के पाली गांव निवासी हिस्ट्रीशीटर रामसहाय दांगी (60) का शव घर के अंदर रहस्यमयी परिस्थितियों में बरामद हुआ। जिला बदर होने के नाते कुछ महीनों से वह दतिया में रहता था। कुछ दिन पहले गांव लौट आया था। उसने दो शादी की थी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया लेकिन उसकी मौत की वजह साफ नहीं हो सकी। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
रामसहाय रक्सा थाने का हिस्ट्रीशीटर था। उसके खिलाफ चोरी, लूट समेत करीब 10 मामले पंजीकृत हैं। पुलिस ने उसकी हिस्ट्रीशीट देखते हुए उसे जिला बदर कर दिया था। इसके बाद से वह दतिया के धीरपुरा थाने के चिरौली गांव में जाकर रहने लगा। गांव के घर में ताला बंद था। उसके परिजनों का कहना है कि करीब ढाई साल बाद कुछ दिन पहले वह अपने बेटे के साथ यहां आया था। अपने घर की सफाई कराने की बात कहकर बेटे को वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार सुबह कई बार फोन करने पर भी जब बात नहीं हुई, तब बेटा वापस गांव पहुंचा। अंदर के कमरे में रामसहाय मृत अवस्था में पड़ा था। दरवाजा खुला हुआ था। उसकी मौत की खबर मिलने पर दोनों पत्नियां भी आ गईं। पुलिस भी मौके पर आ गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। रक्सा थानाध्यक्ष राहुल राठौर का कहना है कि रामसहाय शराब पीता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर ही मौत की सही वजह मालूम चल सकेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें