फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: भारतीय किसान यूनियन ने राष्ट्रपति के नाम भेजा ज्ञापन पत्र

Sat, 24 Oct 2026 02:30 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
बंगरा। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष कमलेश लंबरदार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के नाम उप जिलाधिकारी मऊरानीपुर को ज्ञापन दिया। इस ज्ञापन में बुंदेलखंड और झांसी जनपद के किसानों की विभिन्न समस्याओं को उजागर किया गया।
विज्ञापन

ज्ञापन में बुंदेलखंड की मुख्य रबी फसल मटर के लिए समर्थन मूल्य लागू करने की मांग की गई। किसानों को फसल की सुरक्षा सुनिश्चित करने और अधिक लाभ दिलाने पर जोर दिया गया। झांसी जनपद में किसानों की हालत बेहद खराब बताई गई है। ज्ञापन में कहा गया कि किसानों को फसल का समर्थन मूल्य निर्धारित किया जाए। विद्युत ट्रांसफार्मर 72 घंटे में बदलने का नियम है। लेकिन 10 दिन से अधिक समय तक भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलते हैं।
अन्य प्रमुख मांगें
अतिवृष्टि से नष्ट हुई फसलों का नुकसान सभी किसानों को देने की मांग की गई। दलालों के माध्यम से विभाग द्वारा किए जा रहे कार्यों पर रोक लगाने को कहा गया। कमलेश लंबरदार सहित ब्रज बिहारी, रामपाल, भवानी प्रसाद, भूपत सिंह, रघुराज और राजाराम राजपूत ने ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। उन्होंने झांसी जिले में प्रशासनिक व्यवस्था दुरुस्त करने की बात कही। किसानों को मुआवजा लाभ और बिजली व्यवस्था संबंधी समस्याओं के समाधान की मांग की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें