फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: मोंठ में धीमा रहा मतदान, 49.43 प्रतिशत ने डाले वोट

Sat, 24 Oct 2026 02:29 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
मोंठ। विधान परिषद झांसी स्नातक क्षेत्र के चुनाव में शुक्रवार सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान हुआ। मतदान की गति धीमी रही, फिर भी कुल 1855 मतदाताओं में से 917 ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

सपा नेता दीपनारायण सिंह ने मतदान के दौरान मतदाता सूची में गड़बड़ियों का मुद्दा उठाया। मतदान के आंकड़ों के अनुसार, बूथ संख्या 277 ए पर 903 में से 451 वोट पड़े। वहीं, बूथ संख्या 277 पर 952 में से 466 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ, जिसके लिए पुलिस और प्रशासन मुस्तैद रहा। एसडीएम मनीषा धारवे, पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार शर्मा और कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र सिंह सहित पुलिस बल मतदान केंद्र पर मौजूद था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें