मऊरानीपुर। नगर पालिका परिषद की ओर से आयोजित 158 वें मेला जलविहार महोत्सव में बुधवार की रात अखिल भारतीय बुंदेली स्टार के नाम रही। इस दौरान कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दीं, जिसका वहां मौजूद दर्शकों ने भरपूर आनंद लिया। राइडर जॉन डांस कंपनी आगरा के कलाकारों ने गणेश वंदना प्रस्तुत की।
इसके बाद सलमान, शारूख, मनीष, कुनाल, सुमोना, साम्या, साक्षी आदि ने कई अन्य गानों पर ग्रुप डांस किया। इसके बाद दिल्ली से आए गायक गौरव लखेरा ने तुम्हें दिल लगी..., सांसों की मां...., प्रिया दम दम मस्त कलंदर आदि गीत प्रस्तुत किए। मुंबई की गायिका दृष्टि श्रीवास्तव ने सैमारा तू तो बदला नहीं है मेरी आवाज ही पहचान है...., भोपाल से आई गायिका कामिनी ठाकुर ने कजरा मोहब्बत वाला...., कभी आर कभी पार..., पल्लू लटके आदि गाने प्रस्तुत किए।