फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला आयोग की सदस्य का फर्जी फेसबुक अकाउंट बनाकर मांगी रकम

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। साइबर अपराधियों ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या का फर्जी फेसबुक अकाउंट बना डाला, जिसके जरिये मदद के नाम पर रकम की मांग कर डाली। जानकारी होने पर आयोग की सदस्य ने इसकी सूचना पुलिस को दी। साइबर सेल ने फर्जी अकाउंट बंद कराकर फेसबुक कंपनी से साइबर अपराधियों का ब्योरा तलब किया है।
विज्ञापन

साइबर अपराधियों के निशाने पर लोगों के फेसबुक अकाउंट हैं। वे फेसबुक अकाउंट हैक कर या फर्जी अकाउंट बनाकर लोगों से पैसे मांगते हैं। इसके लिए दी गई पोस्ट में वे बाकायदा अकाउंट नंबर भी देेते हैं। शनिवार को साइबर अपराधियों ने उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य डा. कंचन जायसवाल का फर्जी फेसबुक अकाउंट तैयार कर लिया, जिस पर एक पोस्ट जारी कर लोगों से मदद मांगी। पोस्ट में कहा गया कि उन्हें तत्काल पैसों की आवश्यकता है। पैसा अकाउंट में ट्रांसफर कर दीजिए। इसके लिए साइबर अपराधियों ने अकाउंट नंबर भी दिया था। इसकी जानकारी होने पर कुछ लोगों ने आयोग की सदस्य को फोन किया। जानकारी होने पर तत्काल उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। सक्रिय हुई पुलिस की साइबर सेल ने तत्काल फर्जी अकाउंट बंद कर दिया। अकाउंट बनाने वाले का डिटेल फेसबुक से तलब किया गया है।
विदित हो कि पुलिस की साइबर सेल के पास आए दिन इस तरह के मामले पहुंचते रहते हैं। पिछले माह साइबर अपराधियों ने पूर्व सांसद डा. चंद्रपाल सिंह यादव का भी फेसबुक अकाउंट हैक कर पैसों की मांग कर डाली थी।
विज्ञापन

फेसबुक प्रोफाइल रखें लॉक
झांसी। साइबर सेल प्रभारी नीरज कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम से बचने के लिए फेसबुक पर अपनी प्रोफाइल लॉक रखना चाहिए। अपराधी प्रोफाइल को कॉपी कर फर्जी अकाउंट तैयार कर लेते हैं। इसके अलावा फेसबुक द्वारा दिए गए अन्य सिक्योरिटी फीचर भी अपनाने चाहिए। साइबर अपराध का शिकार होने पर तत्काल इसकी सूचना टोल फ्री नंबर 155260 या 112 पर दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें