फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: तीसरी रेल लाइन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
ललितपुर। जाखलौन-धौर्रा के बीच तीसरी रेल लाइन के निर्माण के लिए रेलवे ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब जल्द ही इसका निर्माण शुरू होगा, जिसके बाद ट्रेनों का संचालन आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

सीधी तीसरी रेल लाइन के निर्माण में पुरातत्व विभाग ने शुरुआत में आपत्ति जताई थी। इसके बाद रेलवे ने जाखलौन व धौर्रा के मध्य पांच किलोमीटर की घुमावदार लाइन बनाने का निर्णय लिया था। इसकी कार्ययोजना भी तैयार हो गई थी। इस घुमावदार लाइन के निर्माण के मध्य पहाड़ी को काटकर टनल बनाने की योजना थी, लेकिन लगभग तीन माह पहले रेलवे ने दिल्ली में पुरातत्व विभाग से संपर्क किया, जिसके बाद पुरातत्व विभाग की टीम ने धौर्रा-जाखलौन के मध्य स्थित पुरातत्व स्थल चांदपुर जहाजपुर क्षेत्र का सर्वे किया।
रेलवे ने भी साथ में सर्वे किया और पुरातत्व अधिकारियों को भरोसा दिलाया कि उनके स्थलों को तीसरी लाइन पर गुजरने वाली ट्रेनों के कंपन से कोई नुकसान नहीं होगा। इसके बाद पुरातत्व अधिकारियों ने रेलवे को चांदपुर-जहाजपुर के पास से ही तीसरी लाइन के निर्माण की अनुमति दे दी थी। अब रेलवे ने जाखलौन से धौर्रा के बीच पूर्व से प्रस्तावित चांदपुर-जहाजपुर से होते हुए सीधी तीसरी लाइन के निर्माण के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। कार्यदायी संस्था के नामित होने पर निर्माण शुरू किया जाएगा। इस लाइन का निर्माण छह माह में पूरा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जाखलौन व धौर्रा के मध्य चांदपुर-जहाजपुर के पास से तीसरी रेल लाइन के निर्माण की टेंडर प्रक्रिया चल रही है।
-मनोज कुमार, पीआरओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें