फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: एक अप्रैल से दस हजार परिवारों को मिलेगा शुद्ध पानी

विज्ञापन
विज्ञापन
- गुरसराय-गरौठा पेयजल योजना का किया विधायक ने किया परीक्षण
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
एरच। गुरसराय-गरौठा सयुंक्त पेयजल योजना का विधायक ने बटन दबाकर परीक्षण किया। परीक्षण सफल होने पर अधिकारियों ने बताया कि एक अप्रैल से दस हजार परिवारों को शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू हो जाएगी।
गुरसराय-गरौठा में पेयजल संकट से निजात दिलाने के लिए विधायक जवाहर लाल राजपूत की पहल पर सरकार द्वारा 83 करोड़ की लागत से गुरसराय-गरौठा संयुक्त पेयजल योजना का जनवरी 2019 को शिलान्यास कर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। पांच साल में इस योजना का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। बुधवार को विधायक जवाहर लाल राजपूत ने योजना स्थल पर पहुंचकर मशीन का बटन दबाकर परीक्षण किया। परीक्षण के दौरान कई जगह लीकेज होने से उन्हें जल्द सही कर योजना का लाभ दिलाए जाने की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेतवा नदी एरच बहुउद्देशीय बांध परियोजना में संयुक्त पेयजल योजना का निर्माण कराकर बांध से पीने का पानी पहुंचाने का कार्य प्रस्तावित है। योजना के प्रोजेक्ट मैनेजर महेंद्र सिंह ने बताया कि एरच बांध से पानी पहुंचाने के लिए डब्लूटीपी के निर्माण के साथ 800 केएल एवं 250 केएल का सीडब्लूआर को स्थापित किया गया है। इसके साथ एक 150 केएल का सीडब्लूआर का निर्माण गरौठा में स्थापित किया गया है। गरौठा में 400 केएल की क्षमता का ओवरहेड टैंक के निर्माण के साथ एरच बांध से गरौठा तक कुल 67 किलोमीटर मुख्य पाइपलाइन को बिछाया गया है। गुरसराय और गरौठा नगर के बीच में लगभग 57 किलोमीटर पाइपलाइन बिछाने का कार्य किया गया है। इस मौके पर भाजपा जिला मंत्री अमित चौरसिया, जयनारायण वर्मा, सत्येंद्र दुबे, कुलदीप यादव प्रधान, अकिंत दिवाकर, यशपाल सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें