फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नदी और नालों पर बने रिपटे दस दिन रहेंगे बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण नदियों में उफान आ रहा है। ऐसे में जो रिपटे नदी या नालों पर बने हैं, उनको दस दिन के लिए बंद कर दिया जाए। रिपटों पर कोई आवागमन नहीं होगा। ग्राम निगरानी समिति सतर्क हो जाएं। यह निर्देश बृहस्पतिवार को जिलाधिकारी आंद्रा वामसी ने संभावित बाढ़ को ध्यान में रखकर स्टयेरिंग ग्रुप बैठक में दिए।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पुलिस सुकुवां ढुकुवां और पारीछा बांध पर भीड़ एकत्रित न होने दें। राजघाट बांध के भर जाने के कारण पानी छोड़ा गया, जिससे माताटीला बांध भर गया। माताटीला बांध से भी पानी छोड़ा जा रहा है। नदी और बांधों के आसपास के गांवों में मुनादी कराके गांव वालों को सतर्क रहने के लिए कहा जाए और नदी किनारे न जाने की सलाह दी जाए। उन्होंने रामनगर समेत अन्य रिपटों को दस दिन के लिए बंद करने के लिए कहा। सेना से आग्रह किया कि वे हेलीकॉप्टर को किसी भी
विषम परिस्थिति के लिए तैयार रखें। इस मौके पर अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयवर चौहान ने बताया कि खासकर झांसी तहसील के पारीछा, रिछोरा, बरल, मोंठ तहसील के नंदपुरा, चेलरा, बराठा, देवरी, भुसावली, टहरौली तहसील के अतरौली, पुरातनी, कलौधरा, वृसिंहपुरा व गरौठा तहसील के देवरी, घटियारी, मोतीकटरा, खरवांच, धमनौड़, मछलीकांछ गांव के लोगों को मुनादी कराके सतर्क कर दिया है। 146 गांव के लोगों को सतर्क किया गया है। बैठक में सीएमओ डॉ. जीके निगम, एसपी ग्रामीण राहुल मिठास, डीएसओ तीर्थराज यादव, अधिशासी अभियंता माताटीला मोहम्मद फरीद, उमेश कुमार, अधिशासी अभियंता ग्रामीण बिजली शैलेंद्र कटियार मौजूद रहे।
विज्ञापन

अलर्ट रहे डीएम : मंडलायुक्त
झांसी। मंडलायुक्त ने मंडल में अति वर्षा व बांधों द्वारा पानी छोड़े जाने के कारण संभावित बाढ़ को देखते हुए आईजी व जिलाधिकारियों को अलर्ट रहने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि बांधों से पानी छोड़े जाने के कारण नदियां उफान पर हैं। नदियों के आसपास गांव के लोगों को सतर्क कर दिया जाए। बाढ़ चौकी को कर्मचारी सूचना देते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें