फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: नहर में डूबने से किशोर की मौत, जन्मदिन में शामिल होने आया था मौसी के घर

विज्ञापन
विज्ञापन
- उरई के शांति नगर का रहने वाला था किशाेर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पूंछ। ग्राम खकल के पास बह रही बेतवा नहर में शनिवार सुबह नहाते समय एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। किशोर अपनी मौसी के घर भाई के जन्मदिन समारोह में शामिल होने आया था। घटना से परिवार में कोहराम मच गया और गांव में शोक की लहर फैल गई।
उरई नगर के शांति नगर निवासी जगमोहन अहिरवार का 14 वर्षीय पुत्र सोहिल शुक्रवार को ग्राम खकल स्थित अपने मौसा मुकेश अहिरवार के घर आया था। शुक्रवार को मुकेश के पुत्र का जन्मदिन था, जिसमें शामिल होने के लिए वह यहां पहुंचा था। शनिवार सुबह करीब 10:30 बजे सोहिल अपने भाई के साथ गांव के पास निकली बेतवा नहर में नहाने चला गया।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह तेज बहाव की चपेट में आ गया। कुछ ही पलों में वह गहरे पानी में समा गया। साथ मौजूद बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल खोजबीन शुरू की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।
घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी वेद प्रकाश पांडे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गोताखोरों को बुलाकर नहर में सघन तलाश अभियान चलाया गया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद घटनास्थल से लगभग 100 मीटर दूर किशोर का शव बरामद कर लिया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अचानक हुई इस घटना से जन्मदिन की खुशियां मातम में बदल गईं। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने नहर किनारे सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कराने की मांग प्रशासन से की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें