फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: किशोरी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Mon, 17 Feb 2025 12:44 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
दतिया। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के ग्राम भागौर में 16 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना गत शाम सात बजे की बताई गई है। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। जानकारी के अनुसार ग्राम भागौर निवासी दयाल पुत्र दासी अहिरवार ने पुलिस को बताया कि उसकी 16 साल की लड़की शिवानी अहिरवार शुक्रवार को शाम सात बजे रसोई घर में खाना बना रही थी। इस दौरान उसने फांसी लगा ली जिससे उसकी मौत हो गई। किशोरी ने किन कारणों के चलते आत्महत्या की, इसका पता नहीं चला। पुलिस ने मर्ग कायम कर उसकी मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन








जहरीला पदार्थ खाने से अधेड़ की मौत



दतिया। गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम उपरांय में रहने वाले एक 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने घर पर जहरीला पदार्थ खा लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पीएम कराया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार ग्राम उपरांय निवासी जितेंद्र पुत्र श्रीलाल अहिरवार ने पुलिस को बताया कि उसके पिता श्रीलाल (55) ने अज्ञात कारणों के चलते 14 फरवरी को रात आठ बजे जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें