16 मोठ पी एच 05 मोंठ क्षेत्र के ग्राम वसोवई नहर में युवक डूबा
मोंठ। समथर थाना क्षेत्र के ग्राम बसोबई में वाहन की टक्कर से युवक नहर में गिरकर लापता हो गया। इस खबर से परिवार में कोहराम मच गया। यह हादसा उस समय हुआ जब जितेंद्र पुत्र परशुराम अहिरवार (34) खेत से घर लौट रहा था।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जब जितेन्द्र बेतवा प्रखंड नहर के पास पहुंचा, तभी एक तेज़ रफ्तार वाहन ने उसे टक्कर मार दी। घबराकर वह संतुलन खो बैठा और सीधे नहर में जा गिरा। स्थानीय लोगों से सूचना मिलते ही समथर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से नहर में जितेंद्र की तलाश शुरू कर दी है। घटना के बाद से परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्र में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। मालूम हो कि कुछ माह पहले भी एक युवक की नहर में डूबकर मौत हो चुकी है। संवाद