फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमी के जेल जाने से परेशान किशोरी फंदे से झूली: एक सप्ताह तक अस्पताल में चले इलाज के बाद मौत

Fri, 26 Sep 2025 06:32 AM IST
दीपक महाजन संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी

सार

परिजनों का कहना है कि किशोरी गांव के एक युवक के प्यार में पड़कर घर से चली गई थी। इसके पांच दिन बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रेमी के जेल जाने से परेशान किशोरी फंदे से लटक गई। गंभीर हालत में परिजनों ने उसे मेडिकल कालेज में भर्ती कराया। एक सप्ताह तक इलाज के बाद युवती की मौत हो गई। परिजनों का कहना है कि किशोरी गांव के एक युवक के प्यार में पड़कर घर से चली गई थी। इसके पांच दिन बाद पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया था।
विज्ञापन


महोबा जिला के चरखारी की रहने वाली किशोरी के पिता ने बताया कि बेटी 12वीं की पढ़ाई के बाद 18 जुलाई को चरखारी डिग्री कॉलेज में प्रवेश लेने की बात कहकर घर से निकली थी। देर शाम तक न लौटने पर उसकी तलाश की। इस दौरान पता चला कि उसे गांव का रहने वाला युवक बहला-फुसलाकर ले गया है। बेटी के नाबालिग होने पर उन्होंने पुलिस से इसकी शिकायत से की। पुलिस ने दोनों को बरामद कर युवक को जेल भेज दिया और बेटी को नारी निकेतन भेज दिया था।

इसके बाद परिवार वाले किशोरी को घर ले आए, लेकिन वह उक्त युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी रही। किसी प्रकार बेटी को समझाकर रोका। दो माह बाद 19 सितंबर को वह पत्नी के साथ खेत पर गया था। बेटी अकेली घर पर थी। इसी दौरान वह फंदे से झूल गई। छोटी बेटी ने जब यह देखा तो वह शोर मचाती हुई दादा व ताऊ के पास पहुंची व जानकारी दी। दोनों ने बेटी को फंदे से उतारकर अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। यहां एक सप्ताह चले इलाज के बाद बेटी ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी अनुज ने बताया कि मामला महोबा का है। वहां की पुलिस जांच करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें