फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने के कारणों की जांच करेगी टीम

विज्ञापन
विज्ञापन
आग लगने के कारणों की जांच करेगी दमकल विभाग की टीम
विज्ञापन

झांसी। दिवाली की शाम बड़ाबाजार स्थित घास मंडी में तीसरी मंजिल पर बने कपड़े के गोदाम में आग लगने के कारणों की दमकल टीम जांच करेगी। इसके लिए एक टीम भी गठित कर दी गई है। मंगलवार से टीम मामले की जांच शुरू करेगी।
विज्ञापन

शनिवार की रात कोतवाली क्षेत्र स्थित घासमंडी निवासी अमर रामबानी के कपड़े के गोदाम में आग लग गई थी। तीसरी मंजिल पर बने गोदाम पर आग लगने से हड़कंप मच गया था। गोदाम में रखा पूरा सामान जल गया था। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दमकल की कई गाड़ियों ने आग पर काबू पाया था। मौके पर आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका था। सोमवार को इस प्रकरण की जांच के लिए एक टीम गठित कर दी गई है। यह टीम मंगलवार से जांच कर आग लगने के कारणों का पता लगाएगी। आगजनी में घटना में लाखों का नुकसान बताया गया है। टीम नुकसान का भी आकलन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें