फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन बढ़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
बुंदेलखंड विश्वविद्यालय में शिक्षकों और कर्मचारियों का वेतन बढ़ा
विज्ञापन

झांसी। बुंदेलखंड विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्ववित्त पोषित योजना के अंतर्गत कार्यरत शिक्षकों एवं कर्मचारियों की वेतन में वृद्धि कर दी है। जो आठ से 14 प्रतिशत तक होगी। यह वेतन वृद्धि बीते अप्रैल से प्रभावी होगी। साथ ही एरियर का भुगतान भी अप्रैल से अगस्त तक का दिया जाएगा।
शुक्रवार को विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. जेवी वैशंपायन की अध्यक्षता में वित्त समिति की बैठक हुई। इसमें स्व वित्त पोषित योजना के अंतर्गत कार्यरत शिक्षक - कर्मचारियों की वेतन वृद्धि को लेकर गठित की गई समिति की सिफारिशों पर चर्चा की गई। समिति ने तीन से दस वर्ष तक अवधि में सेवाएं दे चुके शिक्षकों क ो आठ फीसदी, कर्मचारियों की दस फीसदी और दस वर्ष से अधिक सेवाएं दे चुके शिक्षकों को 12 फीसदी और कर्मचारियों को 14 फीसदी वेतन बढ़ाने की सिफारिश की। वित्त समिति ने समिति की सिफारिशों को मंजूरी दी। इसके बाद विश्वविद्यालय में कार्य परिषद की बैठक हुई, जिसमें वित्त समिति की बैठक का अनुमोदन हुआ। इसके साथ ही एसएफएस स्टाफ की वेतन वृद्धि का रास्ता साफ हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि यह वेतन वृद्धि बीते अप्रैल माह से प्रभावी होगी। वहीं शिक्षक व कर्मचारियों को अप्र्रैल से अगस्त तक का एरियर भुगतान किया जाएगा। इसके अलावा कार्य परिषद की बैठक में कृषि विज्ञान कोर्स की मान्यता के लिए कालेज से अधिकतम पांच किलोमीटर की दूरी पर फार्म होने का मानक तय किया। इसके अलावा फैसला हुआ कि विभाग का विभागाध्यक्ष ही शोध समिति एवं बोर्ड ऑफ स्टडी का समन्वयक होगा। कार्य परिषद ने दो कॉलेजों की मांग पर उनकी मान्यता भी निरस्त कर दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें