बाइक सवार युवकों से मिला साढ़े नौ किलो गांजा
झांसी। बृहस्पतिवार की रात नवाबाद पुलिस ने चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवकों को पकड़ा। इनके पास से साढ़े नौै किलोग्राम गांजा बरामद हुआ है। पकड़े गए युवक शिवाजी नगर इलाके में स्थित एक दुकान पर गांजा लेकर जा रहे थे। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों को जेेल भेज दिया है।
इलाइट चौकी इंचार्ज महाराज सिंह व किला गेट चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह बृहस्पतिवार की रात झोकन बाग के पास चेकिंग कर रहे थे। चेकिंग के दौरान दो बाइक सवार युवकों को रोका। तलाशी लेने पर दोनों के पास से बैग से साढ़े नौै किलो गांजा मिला। थानेे लाकर पूछताछ के दौरान दोनों ने बताया कि वह शिवाजी नगर स्थित एक दुकान पर गांजा ले जा रहे थे। दोनों ने अपने नाम शिवाजी नगर के सौरभ वर्मा और थाना समथर के लंका - पलंका निवासी गौरीशंकर वर्मा बताए। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया।