फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: विद्यालय में दो दिन से नहीं आ रहे शिक्षक, उपजिलाधिकारी के निरीक्षण में खुली पोल

विज्ञापन
विज्ञापन
- बंगरा के पठाकरका के उच्च प्राथमिक विद्यालय में गायब अध्यापकों पर हुई कार्रवाई
विज्ञापन


बंगरा। ग्राम पठाकरका में उपजिलाधिकारी मऊरानीपुर अजय कुमार ने उच्च प्राथमिक विद्यालय में शिक्षण व्यवस्था का औचक निरीक्षण किया। जिसमें मौके पर तीन अध्यापक दो दिन से गायब मिले, जिनकी अनुपस्थित उपस्थिति रजिस्टर पर नहीं मिली। साथ ही एक अध्यापकपिका जो तय समय के कई घंटे बाद विद्यालय में निरीक्षण के दौरान आई। जिस पर उपजिलाधिकारी ने लापरवाह शिक्षकों पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एसडीएम मऊरानीपुर अजय कुमार ने बताया कि मंगलवार को उच्च प्राथमिक विद्यालय पठाकरका में निरीक्षण के दौरान विद्यालय के दो अध्यापक जो 17 मार्च एवं 18 मार्च को बगैर कारण बताए अनुपस्थित रहे और उपस्थिति काॅलम खाली रखने पर उन्होंने प्रधानाध्यापक से भी स्पष्टीकरण मांगा है। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने बच्चों से जरूरी सवाल जवाब करते हुए शिक्षण कार्य को परखा। इसके बाद उन्हाेंने पठाकरका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र का भी मौके पर जाकर मुआयना किया एवं केंद्र पर मिलने वाली बच्चों को सुविधाओं और उनकी व्यवस्थाओं को देखते हुए केंद्र पर मौजूद कर्मचारियों को पूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन करने का पाठ पढ़ाया। इसके बाद उन्होंने गेहूं क्रय केंद्र पठाकरका उल्दन का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों से बात की और केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को निर्देश दिए कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। केंद्र पर गेंहू क्रय का कोई भी सूचना बैनर न लगे होने से नाराजगी जाहिर की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें