फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhansi News: छात्र से मारपीट करने वाला शिक्षक गिरफ्तार

Fri, 09 Feb 2024 12:14 AM IST
झांसी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, झांसी
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

झांसी। नवाबाद थाना क्षेत्र में स्थित एक कोचिंग में छात्र के साथ मारपीट करने के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद बृहस्पतिवार को गिरफ्तार कर लिया। शिक्षक पर छात्र के साथ लात-घूंसों से मारपीट करने का आरोप है। घटना का वीडियो भी वायरल हुआ था।
विज्ञापन

वैद्यराज मोहल्ला निवासी अलंकार जैन का 15 वर्षीय बेटा आदि कक्षा नौ का छात्र है। वह पिछले एक साल से झोकनबाग में दवा मार्केट के पास स्थित अमन ब्राउन कोचिंग में पढ़ रहा था। पिता ने आरोप लगाया कि मंगलवार को कोचिंग में शिक्षक अभिषेक पाॅल को अचानक गुस्सा आ गया। आरोप है कि शिक्षक ने छात्र आदि के साथ मारपीट की। इसके बाद शिक्षक ने छात्र को अपमानित करते हुए लात मारकर कोचिंग से भगा दिया। घटना का कोचिंग में मौजूद एक छात्र ने वीडियो बनाकर वायरल कर दिया था। नवाबाद थाने के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित छात्र के पिता की शिकायत पर आरोपी शिक्षक अभिषेक पॉल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें