फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की देश सेवा अनुकरणीय : कृष्णपाल

Sun, 06 Sep 2015 01:07 AM IST
ब्यूराे/अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
बड़ागांव (झांसी)। बड़ागांव इंटर कालेज में शिक्षक दिवस समारोह का आयोजन बबीना विधायक कृष्णपाल सिंह के मुख्य आतिथ्य एवं डा. मैथिलीशरण नगरिया की अध्यक्षता में किया गया। कार्यक्रम में जिले सेवानिवृत्त एवं वर्तमान शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान कालेज की बाउंड्रीवाल का लोकार्पण किया गया।
विज्ञापन




विधायक कृष्णपाल सिंह ने कहा हमारे पूर्व राष्ट्रपति पहले शिक्षक रहे, इसके बाद राष्ट्रपति बने। हमारे देश के अनेक महान शिक्षकों की देश सेवा अनुकरणीय है। शिक्षक ही शिष्यों को अच्छा ज्ञान देकर महान बनाते हैं। अतिथियों का स्वागत प्रबन्धक राजीव रिछारिया ने किया। इस मौके पर कृष्ण कुमार पाठक, रघुवीर शरण गौर, डा. राजाराम वर्मा, काशीराम बसुविया, प्रभुदयाल दुबे, बलवीर सिंह यादव आदि को शाल श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। संगीत शिक्षक नीरू यादव के निर्देशन में बालिकाओं ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए।
इस मौके पर चेयरमैन कालका प्रसाद, आरएस गौर, डा. सीवी सिंह, राजीव सिंह पारीछा, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार गौतम, डा. आत्माराम बादल, केके शर्मा, केशव सिंह नरवरिया, सुधीर तिवारी, आशा रिछारिया, जे. आलम, राजाबाबू सोनी, दिनेश दीक्षित, वीर सिंह राजपूत आदि मौजूद रहे। संचालन प्रधानाचार्य कृष्ण विहारी नायक ने किया।
विज्ञापन


श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर भगवान के अवतार पर सत्संग
बड़ागांव (झांसी)। डायमंड माइसेम सीमेंट फैक्टरी द्वार पर स्थित श्रीराम मंदिर पर श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर सत्संग का आयोजन कर श्री कृष्ण अवतार व श्रीराम अवतार पर वृहद चर्चा की गई। चित्रकूट धाम से पधारी नीलम गायत्री ने भगवान के अवतरण की वृहद व्याख्या करते हुए कहा कि परमात्मा की कभी कृष्ण तो कभी राम बनकर भक्तों की अभिलाषा पूर्ण करते हैं। इस मौके पर फैक्टरी के जीएम संजीव गुप्ता ने संतों का स्वागत किया। आभार व्यक्त पुजारी पं. रामकुमार पाठक ने किया।

नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आज
बड़ागांव (झांसी)। कृपाराम पांचाल की स्मृति में रविवार को बड़ागांव इंटर कालेज में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन सुबह दस बजे से होगा।


सुप्रीम कोर्ट के निर्णय से दुखी
पारीछा (झांसी)। पारीछा थर्मल पावर प्रोजेक्ट के आवासीय परिसर में स्थित सुगत बुद्ध विहार में आयोजित जनसभा में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय पर दु:ख जताया गया। कोर्ट ने प्रोन्नति में आरक्षण के तहत प्रोन्नत हुए अधिकारी व कर्मचारियों को पदावनत करने का आदेश दिया है। अध्यक्षता इं. सुरेश ने की। इस मौके पर इं. ओपी मौर्या, इं. एसएन लाल, इं. अवधेश, इं. एसके रावत, इं. विनोद कुमार, इं. बीके गौतम, इं. संतराम, इं. सीताराम, इं. चंद्रप्रकाश, इं. बीके वर्मा, इं. हंसराज, समिति के अध्यक्ष कमलेश कुमार, ज्ञानचंद्र दुर्गेश, विनय, सुशील, राजनारायण आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद भंते कुमार कश्यप महाचेरो ने आशीर्वचन दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें