फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों को टेबलेट देने की तैयारी, जांची जाएगी उपस्थिति

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। बेसिक शिक्षा विभाग के शिक्षकों को जल्द ही टेबलेट दिए जाएंगे। इससे उनकी स्कूल में उपस्थिति को निदेशालय सीधे जांचेगा। वहीं, शिक्षकों का सैलरी डाटा मानव संपदा पोर्टल में दर्ज हो रहा है। इसके माध्यम से ही निकट भविष्य में शिक्षकों को वेतन प्राप्त होगा।
विज्ञापन

मानव संपदा पोर्टल में शिक्षकों के 35 बिंदुओं का डाटा दर्ज हो रहा है। ऐसे में निदेशालय पोर्टल के माध्यम से शिक्षकों की सेवाओं पर निगरानी रखेगा और समय-समय पर खंड शिक्षा अधिकारियों से उनके निरीक्षण दौरान स्कूलों में शिक्षकों की उपस्थिति की भी अपडेट लेगा। सूत्रों के अनुसार शिक्षकों की उपस्थिति स्कूलों में जांचने के लिए उन्हें टेबलेट देने की तैयारी हो चुकी है। इधर, बृहस्पतिवार को मानव संपदा पोर्टल से संबंधित प्रशिक्षण के लिए बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालय में सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक भी हुई। इसमें आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
सामाजिक दूरी का नहीं हो रहा है पालन
बबीना खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में कायाकल्प योजना के कार्यों की प्रगति को लेकर शिक्षकों को बुलाया गया था। लेकिन इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग कई बार टूटती नजर आई। कोरोनावायरस से बचाओ के कोई उपाय नहीं दिखे। कई लोग तो मास्क भी नहीं लगाए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें