फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गृहकर की चोरी नहीं कर पाएंगे भवन स्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन
झांसी। महानगर में भवन स्वामी गृहकर की चोरी नहीं कर पाएंगे। लॉकडाउन के चलते रुके पड़े जीआईएस मैपिंग के काम ने रफ्तार पकड़ ली है। एक वार्ड में जीआईएस मैपिंग पूरी भी की जा चुकी है। इसके बाद महानगर का हर मकान और भूखंड ऑनलाइन होगा। इसके जरिए गृहकर की गणना करने में आसानी भी होगी।
विज्ञापन

महानगर में 1.20 लाख मकान हैं। जबकि करीब 20 हजार से अधिक प्लॉट हैं। अब तक नगर निगम में हर साल 90 हजार भवन स्वामी ही गृहकर अदा करते हैं। महानगर में स्वकर निर्धारण प्रक्रिया लागू होने के चलते कई भवन स्वामी पूरे मकान का कर अदा नहीं करते। कई बार जांच में पता चला है कि स्वामी एक मंजिल का कर अदा कर रहे हैं, जबकि मौके पर मकान तीन मंजिला है। इसे लेकर शासन ने हर मकान और भूखंड की जीआईएस मैपिंग कराने के निर्देश दिए थे। महानगर में मैपिंग का काम आईटीआई लिमिटेड को सौंपा है। काम शुरू होने से पहले लॉकडाउन लग गया। अब फिर से मैपिंग शुरू हो गई है। वार्ड नंबर एक में मैपिंग का काम पूरा कर लिया गया है। वहीं, स्मार्ट सिटी के तहत भी जियो टैग के साथ जीआईएस मैपिंग की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि मैपिंग पूरी होने के बाद दोनों डाटा को मिलान कराया जाएगा।
हर घर को मिलेगा यूनिक कोड
जीआईएस मैपिंग के बाद हर घर को यूनिक कोड दिया जाएगा। हालांकि महानगर में पहले से ही मकानों को भवन संख्या जारी की गई है। यूनिक कोड से कूड़ा उठान प्रक्रिया की मॉनिटरिंग हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

भवनों की जीआईएस मैपिंग का काम चल रहा है। एक वार्ड में काम पूरा हो सका है। इसके बाद गृहकर की चोरी नहीं की जा सकेगी। रोहन सिंह, अपर नगर आयुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें